back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

कुआलालंपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। बांग्लादेश हॉकी महासंघ पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन इस साल 1 से 09 अक्टूबर तक ढाका में होगा। एशियाई हॉकी महासंघ ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। एशियाई हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा," पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन मूल रूप से नवंबर 2020 में होना था,लेकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट के आयोजन में देरी हो रही थी। हालांकि अब इस टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर में किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की तारीखों की पुष्टि बांग्लादेश हॉकी फेडरेशन के साथ की गई है और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा भी अनुमोदित है।" इस द्विवार्षिक टूर्नामेंट के छठें संस्करण का आयोजन ढाका के मौलाना भशानी नेशनल हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट में जापान, भारत, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। एएचएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दातो तैयब इकराम ने एक बयान में कहा,"वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच इस साल अक्टूबर में हॉकी को फिर से पिच पर दोबारा लाने को लेकर मैं काफी खुश हूं। कोरोना वायरस के खेल जगत पर बढ़ते प्रभावों के बीच मैं पूरे दिल से एशियाई हॉकी परिवार, बांग्लादेश हॉकी संघ और हॉकी प्रेमियों को इस जीत के लिए बधाई देता हूं! " हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵