back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश टीम पिछली हार को भुलाकर अगले मैच की ओर ध्यान केंद्रित करेगी : निगार सुल्ताना

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड), 21 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश 18 मार्च को होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के लीग मैच में वेस्टइंडीज के हाथों मिली करारी हार को भुलाकर अगले मैच की ओर ध्यान केंद्रित किए हुए है, जो भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम माउंट माउंगानुई में 140 रन के लक्ष्य का पीछा कर तीन गेंद शेष रहते हुए 136 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान टीम चार रन से हार गई। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने सोमवार को पुष्टि की है कि भारत को हराना और सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ाना टीम के दिमाग में हलचल मचाए हुए है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि हम भारत को मैच में करारी शिकस्त देंगे। कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि अभी हम अगले मैच के बारे में सोच रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच काफी निराशाजनक था, लेकिन अभी भी तीन और खेल बाकी हैं। हम सिर्फ उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि खिलाड़ी खुद पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही हैं। हम हार नहीं मानेंगे, वे ऐसा सोच रही हैं। उन्होंने आगे कहा, हम अगले मैच में जरूर वापसी करेंगे, हमने जो पिछले मैच में प्रदर्शन दिखाया था, वो निराशजनक रहा है, लेकिन हम अब पिछला सब कुछ भुलाकर अगले मैच के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा अनुभव है जो हमें यहां से मिला है, जिससे हम अगले मैच को अंजाम देंगे। हम यहां से खेल का काफी ज्यादा अनुभव लेना चाहते हैं, जो हमारे भविष्य में काम आए। कप्तान निगार सुल्ताना ने यह भी कहा कि, जाहिर है, हमने 2018 से 2020 तक कई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं, हमने सिर्फ टी20 मैच खेले हैं, लेकिन अब हमें आईडब्ल्यूसी खेलने का मौका मिल रहा है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵