back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार, स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका

ICC के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर दिया है। अब स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने रुख पर कायम रहने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तो उसकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल मचा दी और आईसीसी के सामने आयोजन से जुड़े नए कूटनीतिक और लॉजिस्टिक संकट खड़े कर दिए हैं।

आसिफ नजरुल ने ICC पर लगाए गंभीर आरोप

खिलाड़ियों के साथ हुई अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। आसिफ नजरुल के मुताबिक सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी-तीनों एकमत हैं कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “हम किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे। दुनिया को यह भी समझना चाहिए कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो इसके क्या नतीजे होंगे। हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते।”

BCB ने भी अपने फैसले को दोहराया

बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है, इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों का वेन्यू बदलकर श्रीलंका किया जाना चाहिए। हालांकि, ICC ने पहले ही साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए जाएंगे। ऐसे में स्कॉटलैंड को मौका मिलना तय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...