back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण, बने दुनिया के नंबर एक पहलवान

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि. स.)। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने इटली में चल रही मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर अपने भार वर्ग रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। बजरंग 65 किग्रा के फाइनल में मंगोलिया के तुल्गा तुमूर ओचिर के खिलाफ अंतिम क्षणों तक 0-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी 30 सेकेंड में उन्होंने दो अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। रविवार को हुए इस मुकाबले में भारतीय पहलवान ने आखिरी अंक बनाया था और इस आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया। बजरंग ने पिछले साल अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को फाइनल में हराकर टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। बजरंग इस प्रतियोगिता से पहले अपने वजन वर्ग की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे लेकिन यहां 14 अंक हासिल कर वह शीर्ष पर पहुंच गए। ताजा रैंकिंग केवल इस टूर्नामेंट के परिणाम पर आधारित है और इसलिए स्वर्ण पदक जीतने वाला पहलवान नंबर एक रैंकिंग हासिल कर रहा है। बजरंग ने सेमीफाइनल में अमेरिका के जोसफ क्रिस्टोफर को 6-3 के अंतर से हराया था, जबकि क्वार्टरफाइनल में उन्होंने तुर्की के सेलिम कोज़ान को।7-0 से शिकस्त दी थी। बता दें कि बजरंग से पहले रविवार को महिलाओं के 53 किलो भार वर्ग के फाइनल में विनेश फोगाट ने कनाडा की डियाना मैरी हेलेन वीकर को 4-0 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता था। जबकि 57 किलो भार वर्ग में सरिता मोर ने रजत पदक जीता था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver-Petrol-Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी; पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को राहत मिली है।...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵