back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : दूसरे दौर में पहुंचीं सिंधु और साइना

मनिला, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय शटलर – पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने बुधवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022 के अपने पहले दौर के महिला एकल मैच जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली है, लेकिन लक्ष्य सेन और बी साई प्रणीत अपने-अपने मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। डबल ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच के पहले दौर केचीनी ताइपे की 39वीं रैंकिंग की पाई यू पो ने कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर किया। भारतीय शटलर ने शुरुआती गेम में पीछे रह गई, लेकिन दूसरे गेम में एक मैच प्वाइंट बचा लिया और मुंटिनलुपा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता को 18-21, 27-25, 21-9 से जीत लिया। वल्र्ड नंबर 7 और पूर्व वल्र्ड चैंपियन सिंधु अब अगले दौर में गुरुवार को सिंगापुर की यू यान जसलीन हूई से भिड़ेंगी। दूसरी ओर, लंदन 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को भी दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन ने तीसरे गेम तक मैच को खींचा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 54 मिनट में 21-15, 17-21, 21-13 से जीत हासिल की। हालांकि, पुरुष एकल में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय लक्ष्य सेन पहले दौर में ही बाहर हो गए थे। बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान रहे सेन को चीन के विश्व के 64वें नंबर के ली शी फेंग ने 21-12, 10-21, 21-19 से हरा दिया। इस बीच, टोक्यो 2020 ओलंपियन बी साई प्रणीत को भी इस साल के स्विस ओपन विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से 17-21, 13-21 से हार के बाद पहले दौर से बाहर होना पड़ा। एक अन्य भारतीय शटलर आकर्षी कश्यप को मौजूदा विश्व चैंपियन अकाने यामागुची ने महिला एकल से बाहर कर दिया। आकर्षी को 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। दिन के बाद में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और युवा मालविका बंसोड़ अपने-अपने एकल मैचों के लिए कोर्ट में उतरेंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵