back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षर पटेल मुझसे बल्लेबाजी में अच्छा योगदान चाहते थे : ललित यादव

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस पर चार विकेट से जीत के बाद ऑलराउंडर ललित यादव ने अपने साथी अक्षर पटेल की प्रशंसा की। रविवार को, आईपीएल के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स उस समय परेशान थी, जब वे 14वें ओवर में 104/6 पर सिमट गईं और उन्हें जीत के लिए 74 और रनों की जरूरत थी। हालांकि, ललित और अक्षर ने शानदार साझेदारी की और 10 गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की। 38 गेंदों में 48 रन की अपनी नाबाद पारी के बारे में यादव ने कहा, मैं टीम की जरूरतों के हिसाब से खेला। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन मैंने अपने खेल पर भरोसा करने और टीम को जीताने का फैसला किया। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस करता हूं, जब अक्षर दूसरे छोर पर होते हैं। वह मेरे खेल को जानते हैं कि मुझसे सर्वश्रेष्ठ कैसे प्राप्त किया जाए। हमें पता था कि अगर हम खेलते रहेंगे तो हम आखिरी ओवर से पहले मैच जीत जाएंगे। यादव ने कप्तान ऋषभ पंत से मिली सलाह के बारे में भी बताया, दूसरे टाइम-आउट में ऋषभ ने मुझे जितना संभव हो सके खेल को उतना गहराई में ले जाने को कहा। मैंने इसे ध्यान में रखा और किसी भी चीज के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। दिल्ली कैपिटल्स अपने अगले मैच में शनिवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। –आईएएनएस एचएमए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...