australian-women39s-basketball-team-announced-for-tokyo-olympics-jenna-o39hia-will-be-captain
australian-women39s-basketball-team-announced-for-tokyo-olympics-jenna-o39hia-will-be-captain

टोक्यो ओलंपिक के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला बास्केटबॉल टीम घोषित,जेना ओ'हिया होंगी कप्तान

सिडनी, 27 मई (हि.स.)। टोक्यो ओलंपिक के लिए ऑस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। दो बार ओलंपिक खेल चुकीं जेना ओ'हिया, ओपल्स नाम से मशहूर इस टीम की कप्तानी करेंगी। टीम रेबेका एलन, लिज कैम्बेज, एजी मैगबेगोर, लीलानी मिशेल, अलाना स्मिथ और स्टेफनी टैलबोट जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है। ये सभी खिलाड़ी वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (डब्ल्यूएनबीए) में खेल रही हैं। कप्तान जेना ओ'हिया, ने कहा कि उन्हें टीम देखकर अच्छा लगा और इस घोषणा से वह काफी राहत महसूस कर रही हैं। जेना का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच ओलंपिक से आयोजन के संशय के बीच टीम की घोषणा इसके आयोजन को लेकर उम्मीद जगाने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओलंपिक रिकॉर्ड में अटलांटा 1996 से लंदन 2012 तक तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। साथ ही इसमें स्पेन में आयोजित 2018 विश्व कप में जीता गया रजत भी शामिल है। ट्रिपल ओलंपिक पदक विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच सैंडी ब्रोंडेलो ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीम टोक्यो में खेल की किसी भी शैली का सामना करने में सक्षम होगी। ओलंपिक के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला बास्केटबॉल टीम इस प्रकार है:- रेबेका एलन, लिज कैम्बेज, एजी मैगबेगोर, लीलानी मिशेल, अलाना स्मिथ, स्टेफनी टैलबोट, केटी एब्ज़री, केला जॉर्ज, टेसा लेवी, लीलानी मिशेल, मारियाना टोलो और टेस मैडजेन। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in