back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर भारत

दुबई, 4 मई (आईएएनएस)। एशेज में 4-0 से जीत और पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 की श्रृंखला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप स्थान पर कब्जा किया हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को रैंकिंग का अपना वार्षिक अपडेट जारी किया और ऑस्ट्रेलिया अब 128 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। वहीं, भारत ऑस्ट्रेलिया से नौ अंकों पीछे दूसरे स्थान पर विराजमान है। नई रैंकिंग मई 2019 से पूरी की गई सभी टेस्ट श्रृंखलाओं को दर्शाती है, जिसमें मई 2021 से पहले पूरी की गई है। दूसरे स्थान पर काबिज भारत के 119 अंक हैं, उसके बाद न्यूजीलैंड (111), दक्षिण अफ्रीका (110) है। यह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के लिए अच्छा है, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान पर 1-0 से श्रृंखला जीती है। इससे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने में काफी मदद मिली है। 93 अंकों के साथ पाकिस्तान शीर्ष पांच में मौजूद है, जिसमें बाबर आजम की टीम इंग्लैंड (88) को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। नई रैंकिंग में इंग्लैंड 97 से 88 अंक पर पहुंच गया, जिसमें उन्हें नौ अंकों का नुकसान हुआ है। नए कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी अब संभाली है। लेकिन पिछले 12 महीनों में सिर्फ एक टेस्ट मैच ही इंग्लैंड जीत पाया है। आईसीसी के अनुसार, इस नई रेटिंग में इंग्लैंड के 1995 के बाद से सबसे कम अंक हैं। 2018 में भारत पर 4-1 से श्रृंखला जीत के बाद रैंकिंग में इंग्लैंड लगातार नीचे खिसक रहा है। हालांकि आने वाले महीनों में उनकी रेटिंग में सुधार हो सकता है। जुलाई में एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट के बाद उसके परिणाम को उनकी वर्तमान रेटिंग में शामिल किया जाएगा। आईसीसी के अनुसार, रैंकिंग में 10 टीमें शामिल हैं, जिसमें अफगानिस्तान और आयरलैंड को शामिल करने के लिए कुछ टेस्ट मैच खेलना बाकी है। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵