back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का होगा शानदार स्वागत : ज्योफ लॉसन

सिडनी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ लॉसन का मानना है कि सीनियर टीम का मार्च में पाकिस्तान का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाकिस्तान का दौरा करेंगे, तो उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 खेलना है, इस दौरे की शुरुआत 3 मार्च से होनी है, जो 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पाकिस्तान यात्रा है। लॉसन ने शनिवार को द सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड में लिखा, एमसीजी में बॉक्सिंग डे, एडिलेड ओवल डे-नाइट टेस्ट यह सब ऑस्ट्रेलिया के संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं को उजागर करते हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत या हार अप्रासंगिक है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप पूरी क्षमता के साथ देश के लिए खेलते हैं। आप वास्तव में क्रिकेट बिरादरी के सदस्य हैं। लॉसन ने कहा, मैं टेस्ट मैच के हर दिन गद्दाफी स्टेडियम में 30,000 प्रशंसकों के आने की उम्मीद करता हूं। यह क्रिकेट की दुनिया के महान स्टेडियमों में से एक है। वे उनका समर्थन करेंगे। लॉसन ने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया को 2019 के बाद से टेस्ट के लिए विदेशी दौरे के लिए समय नहीं मिला, विशेष रूप से 1998 से पाकिस्तान के खिलाफ। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने घर पर ही कोविड-19 महामारी में टेस्ट सीरीज खेले है। 2019 में एशेज के बाद से विदेशी धरती पर कम टेस्ट खेले हैं, क्योंकि महामारी के कारण विदेशी धरती पर खेलना आसान नहीं रहा है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ IPL क्रिकेटर विपराज निगम को ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर व‍िपराज न‍िगम ब्लैकमेलिंग और धमकी का शिकार हुए हैं। विपराज निगम...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵