नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है, जो कि इस ऑक्शन की नीलामी रविवार को बेंगलुरु में होने वाली है, जिसमे कुल 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इसमें 5 फ्रेंचाइजियों के माध्यम से खिलाडि़यों पर बोली लगाई जाएंगी।
नीलामी में कुल 91 भारतीय मूल की खिलाड़ी शामिल है, और 29 अंतरराष्ट्रीय सितारे को मौका दिया गया है, जिसमें एसोसिएट नेशंस के भी 3 उभरते हुए दिग्गजों को जोड़ा गया है। इनमें से 30 खिलाड़ी कैप्ड हैं (9 भारतीय, 21 विदेशी), जबकि 90 अनकैप्ड हैं (82 भारतीय, 8 विदेशी)। ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने अपनी कोर टीमों को बरकरार रखा है। इसलिए केवल 19 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 5 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली मुख्य खिलाड़ी
इस बार नीलामी में हिस्सा लेने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में स्नेह राणा, तेजल हसबनीस, हीथर नाइट (इंग्लैंड), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), ओरला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड), लॉरेन बेल (इंग्लैंड), किम गर्थ (ऑस्ट्रेलिया) और डेनियल गिब्सन (इंग्लैंड) के अलावा कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।
सभी 5 फ्रेंचाइजी का पर्स
इन 5 फ्रेंचाइजी के द्वारा खिलाडि़यों पर बोली लगाई जाएंगी, इसमें दिल्ली कैपिटल्स के पास – 2.5 करोड़ रुपये है, वहीं गुजरात जायंट्स के पास 4.4 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस- 2.65 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स – 3.9 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -3.25 करोड़ रुपये का पर्स है।
ऑक्शन से जुड़ी सभी अहम जानकारी
WPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार 15 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू बेंगलुरु शुरु होगा। नीलामी का सीधा प्रसारण Sports18 – 1 (SD & HD) पर लाइव किया जाएगा। आप ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर फ्री में देख सकते हैं।





