back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में 206 देशों के एथलीट्स लेंगे भाग; भारत से इतने खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Paris Olympics 2024 Details : 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरू होगा। इस बार ओलंपिक खेलों में रिकॉर्ड एथलीट्स भाग ले रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से दुनिया का सबसे बड़ा खेल इवेंट ओलंपिक शुरू होगा। इवेंट्स की शुरुआत 24 जुलाई से होगी और 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी होनी है। फ्रांस में दुनिया भर के 10500 एथीलट्स विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। हालांकि, इनमें से कुछ देश ऐसे हैं, जिनको टीम को आने की अनुमति नहीं मिली है। इसमें प्रमुख रूप से रूस है।

रूस पर प्रतिबंध

इस ओलंपिक में 206 देशों के एथलीट्स खेलेंगे। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने रूस और बेलारूस को टीम भेजने की मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, दोनों देशों के खिलाड़ी ओलंपिक में न्यूट्रल एथलीट्स के रूप में भाग ले सकते हैं। इस स्थिति में खेलने वाले खिलाड़ियों को न तो ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने का मौका मिलता और न मेडल जीतने पर उनके राष्ट्र ध्वज को फहराया जाएगा। इजराइल को आईओसी ने ओलंपिक में उनकी टीम भेजने की अनुमति दे दी है।

भारत के 120 एथलीट्स लेंगे हिस्सा

भारत से इस साल 120 एथलीट्स ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बार कुल 329 इवेंट्स आयोजित किए जाएगे। एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट्स पेरिस के बाहरी इलाकों में बने ओलंपिक स्टेडियम-स्टेड द फ्रांस में होंगे। फ्रांस में ओलंपिक खेल 11 अगस्त को खत्म होंगे। जबकि, 28 अगस्त से पैरालंपिक गेम्स शुरू होने हैं।

निशानेबाजों से भारत को सबसे अधिक उम्मीदें, ये लेंगे हिस्सा

1. एलावेनिल वलारिवान और रमिता जिंदल-महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट।

2. मनु भाकर और रिदम सांगवान-महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट।

3. मनु भाकर और ईशा सिंह-महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट।

4. सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मुद्गिल-महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट।

5. सरबजोत सिंह और मनु भाकर के अतिरिक्त अर्जुन सिंह चीमा और रिदम की जोड़ी-10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट।

6. सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा-पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट।

7. संदीप सिंह और एलावेनिल के अतिरिक्त अर्जुन और रमिता की जोड़ी-10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट।

8. एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले-पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट।

9. अनीश भानवाला और विजयवीर सिंद्धू-पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट।

10. संदीप सिंह और अर्जुन बाबुता-पुरुष 10 मीटर एयर राइफल इवेंट।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...