back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asian Games 2023: आर्चरी में भारत ने हासिल किया गोल्ड पदक, एशियन गेम्स में बनाया ये शानदार रिकाॅर्ड

एशियन गेम्स में भारत ने आर्चरी में गोल्ड हासिल कर शानदार रिकाॅर्ड बना लिया है। इसके साथ भारत ने टूर्नामेन्ट में 72 पदक हासिल किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| भारत का एशियन गेम्स में अभी तक शानदार प्रदर्शऩ रहा है। शानदार रिकाॅर्ड के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। इसके अलावा भारत ने आर्चरी में गोल्ड हासिल कर 72 पदक अपने नाम किया है। फिलहाल भारत ने 11वे दिन तीरंदाजी में मेडल हासिल कर 16 गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं ओजस और ज्योति के कपांउंड मिक्स्ड टीम ने साउथ कोरिया को 1 अंक से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ भारत के 159 अंक हासिल हो चुके हैं। दूसरी तरफ कोरिया के 158 अकं हुए हैं। भारत ने एक एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल लाने का भी रिकाॅर्ड अपने नाम किया है। भारत के अभी तक 72 मेडल हो चुके हैं। जिसमें 16 गोल्ड मेडल शामिल हैं, इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 एशियाड में शानदार प्रदर्शऩ किया था।

भारत के ऐसा रहा है रिकाॅर्ड

जारी 2023 एशियन गेम्स- 72 मेडल (16 गोल्ड, 26 सिल्वर, 29 ब्रॉन्ज)

2018 एशियन गेम्स- 70 मेडल (16 गोल्ड, 23 सिल्वर, 31 ब्रॉन्ज)

2010 एशियन गेम्स- 65 मेडल (14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज)

2014 एशियन गेम्स- 57 मेडल (11 गोल्ड, 10 सिल्वर, 36 ब्रॉन्ज)

भारत ने तीरंदाजी में किया कमाल

भारतीय तीरंदाजों ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने कजाखस्तान की जोड़ी को हराते हुए शानदार रिकाॅर्ड बना लिया था। एशियन गेम्स की मिक्स्ड इवेंट के दौरान फाइनल में जगह बनाने के बाद मेडल पक्का किया था। इसके पहले ज्योति औऱ देवताले ने मलेशिया को 158-155 से हराने के बाद सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित किया था।

भारतीय जोड़ी की बात करें तो कपांउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में साउथ कोरिया की जोड़ी के खिलाफ उन्होंने केवल एक अंक ही गंवाया था। एशियन गेम्स की तीरंदाजी स्पर्धा में दूसरा गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा मौजूदा खेलों में भारत चार मेडल हो चुके हैं जो इंचियोन 2014 में एक गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक के साथ अभी तक का शानदार प्रदर्शऩ माना जा रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

एशियन गेम्स 2026 की उलटी गिनती शुरू! शेड्यूल रिलीज, 10 टीमों में होगी जबरदस्त भिड़ंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार क्रिकेट का मंच जापान बनने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...