back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hockey: चीन को सपोर्ट करने पहुंचे थे पाकिस्तानी हॉकी टीम के खिलाड़ी, अब सोशल मीडिया पर उड़ रही है खिल्ली

भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसका अब सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) का मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया। लेकिन इसी मुकाबले पाकिस्तानी टीम ने सबसे ज्यादा लाइम लाइट बंटोर ली। हुआ यूं कि पाकिस्तानी हॉकी टीम ग्राउंड में चीन का सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी, उन्होंने अपने हाथों मे चीन का झंडा ले रखा था। जिसके बाद पाकिस्तानी टीम को सोशल मीडिया पर निशाने पर ले लिया गया और तरह तरह के मीम्स शेयर किए जाने लगे।

चीन की हार के साथ पाकिस्तान भी हुआ उदास

पाकिस्तान की टीम के इरादे उस समय पस्त हो गए जब भारत ने चीन के खिलाफ मुकाबलें में अपना दबदबा बना लिया था। जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर में एकमात्र गोल किया जो जीत हार का अंतर साबित हुआ। भारत ने जैसे ही मुकाबला जीता वैसे ही स्क्रीन पर हाथ में चीन का झंडा लेकर पाकिस्तानी टीम की तस्वीर वायरल हो गई। अब इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग पाकिस्तानी टीम का मजाक उड़ाते हुए तरह तरह के मीम शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चटकारे

इस तस्वीर का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत ने चीन को हराकर पांचवी बार खिताब जीता लिया, ये पाकिस्तान के लिए दुखद क्षण है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हमें पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोच के लिए बुरा लग रहा है जो चीन को सपोर्ट कर रहे थे। हम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत चुके हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा पाकिस्तानी टीम (Pakistan Hockey Team) की फोटो डालते हुए कहा कि हम (चीन) दुखी थे, लेकिन हमसे ज्यादा कोई और (पाकिस्तान) दुखी था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भारत के खेल की तारीफ करनी चाहिए…’, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया पर उठे सवाल पर ग्लेन मैक्ग्रा का जवाब

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरी दुनिया के क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैन्स के बीच बहस...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵