back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: थाईलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

डोंगहे (दक्षिण कोरिया), 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के खिलाफ पांच दिसंबर को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम के मैच से पहले कप्तान और गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम टोक्यो ओलंपिक के बाद अपना पहला मैच खेलेगी। टीम का ध्यान सिर्फ मैच की ओर है, जिसमें खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। 5-12 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और मलेशिया की टीम से होगा। रानी रामपाल की गैरमौजूदगी में यहां टीम की अगुवाई कर रही सविता ने कहा टीम का ध्यान अभी अच्छी शुरुआत करने पर है। ओलंपिक के बाद यह हमारी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है, टीम ने अच्छी तैयारी की है और हम चुनौती के लिए तैयार हैं। 6 दिसंबर को अपने दूसरे मैच में भारत मलेशिया से खेलेगा, जिसे उसने पिछले सीजन में 3-2 से हराया था। भारत 8 दिसंबर को अपने तीसरे मैच में कोरियाई टीम से भिड़ेगा। भारत 9 दिसंबर को चीन और 11 दिसंबर को जापान के खिलाफ खेलेगा। पिछले सीजन में, भारत ने इन दोनों टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्होंने लीग में चीन को 3-1 से हराया था और जापान के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की थी। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...