नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मैच को 4-1 से अपने नाम करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। टूर्नामेंट में उनके 7 गोल हो चुके हैं। अब फाइनल में भारत की टक्कर चीन से होगी।
भारत ने साउथ कोरिया के छुड़ाए छक्के
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला साउथ कोरिया से हुआ। इस दौरान भारत ने इस मैच को 4-1 से अपने नाम कर लिया। मैच की बात करें तो भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) औरजरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। तो वहीं दूसरी तरफ कोरिया के लिए इकलौता गोल यांग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दिया।
फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत
सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद अब भारतीय टीम का मुकाबला चीन से होगा। ये मैच 17 सितंबर मंगलवार 2024 को खेला जाएगा। वहीं चीन की रैंकिंग की बात करें तो वो वर्ल्ड में 23वें स्थान पर है और दूसरी तरफ तो वहीं भारतीय टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।आप को बता दें कि, भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था। जबकि इससे पहले चीन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था।
4 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चूका है भारत
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत के साथ साथ 6 और टीमों ने भाग लिया है। भारत ने पिछले साल 2023 के साथ-साथ 2011, 2016, 2018 में भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत के हार की बात करें टीम 2012 में हुए मुकाबले में हार गई थी। उस दौरान पाकिस्तान ने उन्हें हराकर खिताब जीता था। लेकिन इस बार खुद पाकिस्तान फाइनल से बाहर है।





