back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup का चौंकाने वाला समीकरण, भारत से हार के बावजूद फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें कैसे?

एश‍िया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच फ‍िलहाल 21 स‍ितंबर (रव‍िवार) को सुपर-4 में भिड़ंत होनी है लेकिन दोनों देशों के बीच खिताबी मुकाबले के लिए फाइनल तय है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 इस समय रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और अब सुपर-4 की जंग शुरू हो गई है। सुपर-4 के लिए चार टीमें क्वालिफाई करेंगी। जो टीमें सुपर-4 में टॉप 2 पोजीशन हासिल करेंगी, वे 28 सितंबर को दुबई में फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

अगर 21 सितंबर को पाकिस्तान, दुबई में भारत से हार जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे सीधे फाइनल से बाहर हो जाएंगी। सुपर-4 में टॉप 2 पोजीशन ही फाइनल की राह तय करती हैं। बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान फाइनल में पहुँच पाएगी या नहीं।

वही, अगर रविवार को भारत, पाकिस्तान से हार जाती है, तो भी उनकी फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रह सकती है, बशर्ते सुपर-4 के बाकी मैचों के नतीजे उनके टॉप 2 में बने रहने में मदद करें।

सुपर 4 का पूरा गण‍ित

एशिया कप 2025 का रोमांच निर्णायक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 का दौर 20 सितंबर से शुरू हो रहा है, जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 21 सितंबर को होगी। कुल 8 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE थीं। अब ओमान और UAE एलिमिनेट हो चुकी हैं।

ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें हैं। इसमें हॉन्ग कॉन्ग पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है। गुरुवार (18 सितंबर) को इस ग्रुप में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। अभी प्वाइंट्स की स्थिति इस प्रकार है: श्रीलंका 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स, बांग्लादेश 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स, और अफगानिस्तान 2 मैचों में 1 जीत के साथ 2 प्वाइंट्स। यानी यह ग्रुप अभी काफी ओपन है।

बांग्लादेश के लिए सुपर-4 का गणित 

बांग्लादेश के सुपर-4 में पहुंचने का गणित श्रीलंका और अफगानिस्तान के मैच के नतीजों पर निर्भर है। अगर श्रीलंका अफगानिस्तान को किसी भी अंतर से हरा देता है, तो बांग्लादेश क्वालिफाई कर जाएगा। वहीं, अगर अफगानिस्तान बड़ी जीत दर्ज करता है या लक्ष्य जल्दी हासिल करता है, तो बांग्लादेश की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

अफगानिस्तान के लिए सुपर-4 का गण‍ित

अगर अफगानिस्तान अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को किसी भी अंतर से हरा देता है, तो वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगा।

श्रीलंका का के सुपर-4 का गणित

श्रीलंका का सुपर-4 में क्वालिफाई करना उनके आखिरी मैच के नतीजे पर निर्भर है। अगर वे अफगानिस्तान को किसी भी अंतर से हरा देते हैं, तो जगह पक्की होगी। वहीं, अफगानिस्तान से 70 या उससे ज्यादा रन से हारने या लक्ष्य 46 गेंदों से कम में हासिल करने की स्थिति में उनकी क्वालिफिकेशन मुश्किल हो जाएगी।

भारत से हारकर भी फाइनल खेल सकता है पाक 

सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान दोनों को कुल 3 मैच खेलने हैं। अगर पाकिस्तान भारत से हारकर अपने बाकी दोनों मैच जीत लेता है और टॉप 2 में बना रहता है, तो वह फाइनल में भारत से भिड़ सकता है। भारतीय टीम के लिए भी यही नियम लागू है। तीन में से तीन जीतने वाली टीम फाइनल में तय जाएगी, जबकि दो जीत वाली टीम की दावेदारी नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगी।

सुपर-4 का शेड्यूल 

20 सितंबर (शनिवार), दुबई: B1 बनाम B2, रात 8:00 बजे

21 सितंबर (रविवार), दुबई: भारत बनाम पाकिस्तान (A1 बनाम A2), रात 8:00 बजे

23 सितंबर (मंगलवार), अबू धाबी: पाकिस्तान (A2) बनाम B1, रात 8:00 बजे

24 सितंबर (बुधवार), दुबई: भारत (A1) बनाम B2, रात 8:00 बजे

25 सितंबर (गुरुवार), दुबई: पाकिस्तान (A2) बनाम B2, रात 8:00 बजे

26 सितंबर (शुक्रवार), दुबई: भारत (A1) बनाम B1, रात 8:00 बजे

फाइनल मुकाबला: 28 सितंबर (रविवार), दुबई: सुपर-फोर की टॉप दो टीमें, रात 8:00 बजे

Advertisementspot_img

Also Read:

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान 14 जून को भिड़ेंगे, पूरा शेड्यूल हुआ जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अब बस शुरू होने ही वाला है। ICC ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...