back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup Hockey 2025: भारत के नाम से फिर थर्राया पाकिस्तान, हॉकी टीम भेजने से इनकार, FIH को पत्र लिखा

पाकिस्तानी हॉकी टीम ने भारत में होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में PHF के अध्यक्ष तारिक बुगती ने FIH और AHF को पत्र लिखा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत में अगले महीने होने वाले एशिया कप हॉकी 2025 को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया है, जिससे टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी पर सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को पत्र भेजकर सूचित किया है कि भारत में टीम भेजना फिलहाल संभव नहीं है। 

PHF ने FIH को लिखा पत्र, बतायी ये वजह

पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने एफआईएच (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को पत्र भेजकर भारत में होने वाले एशिया कप 2025 में भाग लेने से असमर्थता जताई है। पत्र में सुरक्षा कारणों को इस फैसले की प्रमुख वजह बताया गया है। PHF प्रमुख तारिक बुगती ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत में खेलना पाकिस्तानी टीम के लिए सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है। 

उन्होंने कहा, “हमने FIH और AHF को सूचित किया है कि इस समय हमारी टीम भारत जाकर खेलने को लेकर सहज नहीं है। खिलाड़ियों को संभावित खतरों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना चाहते।” तारिक बुगती ने यह भी कहा कि अब इस स्थिति में अगला निर्णय एफआईएच और एएचएफ को लेना है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कोई गारंटी है कि हमारे खिलाड़ी भारत में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और खेल पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे?” गौरतलब है कि एशिया कप हॉकी एक डायरेक्ट क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है, जिससे हटने का मतलब पाकिस्तान की आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्पर्धाओं में संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।

“तारिक बुगती का बयान हास्यास्पद”

तारिक बुगती द्वारा भारत में सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता को लेकर कई हलकों में इसे हास्यास्पद और तर्कहीन करार दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान खुद एक आतंक प्रभावित देश है, जहां आए दिन सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में भारत जैसे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना दोहरे मापदंड जैसा है। भारत अब तक क्रिकेट वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी कर चुका है और दुनियाभर के खिलाड़ी भारत में खेलने को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने हाल ही में कहा कि पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत नहीं जाएगी। 

यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने ऐसा रवैया अपनाया हो। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत न आने की धमकी दी थी। लेकिन अंततः पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में शामिल हुई। हालांकि उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वे सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...