back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup Hockey 2025: बिहार में हॉकी महाकुंभ! फ्री होंगी सभी मैचों की टिकट; हॉकी इंडिया ने किया ऐलान

हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाले हीरो पुरुष एशिया कप 2025 के सभी मैचों में दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी हॉकी टीमें बिहार पहुंच चुकी हैं और भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला चीन से 29 अगस्त को होगा। इसी बीच, हॉकी इंडिया ने फैंस को बड़ा तोहफ़ा दिया है, एशिया कप के सभी मैचों की टिकटें बिल्कुल फ्री होंगी। यानी दर्शक बिना कोई पैसा खर्च किए स्टेडियम में जाकर रोमांचक मैचों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाले हीरो पुरुष एशिया कप 2025 के सभी मैचों में दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री होगी। संगठन ने इसे बिहार के दिल में हॉकी का भव्य उत्सव बताया है।

ऐसे करें मैचों की फ्री टिकट बुक


पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के लिए फैंस फ्री टिकट wwe.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर बुक कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद आसान है और टिकट बुकिंग पूरी होने पर वर्चुअल टिकट मिलेगा, जिससे दर्शकों को स्टेडियम में अपनी सीट तक पहुँचने में आसानी होगी। 

एशिया कप हॉकी ट्रॉफी का अनावरण


केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। टूर्नामेंट का 12वां संस्करण 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होगा। यह पहली बार है जब बिहार हॉकी एशिया कप की मेजबानी कर रहा है।

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शेड्यूल


29 अगस्त: इंडिया हॉकी बनाम चीन हॉकी

31 अगस्त: इंडिया हॉकी बनाम जापान हॉकी

1 सितंबर: इंडिया हॉकी बनाम कजाखस्तान हॉकी

पाकिस्‍तान ने वापस लिया अपना नाम 


हॉकी एशिया कप 2025 में भारत को पूल ‘ए’ में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला चीन, जापान और कजाखस्तान से होगा। वहीं, पूल ‘बी’ में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश शामिल हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को शामिल किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵