Asia Cup 2023 : भारत बनाम श्रीलंका के खिलाफ होगा जोरदार मुकाबला, ऐसा है दोनों टीमों का रिकाॅर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच Asia Cup 2023 में आज जोरदार मुकाबला होने वाला है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं भारत को Asia Cup 2023 फाइनल में जगह मजबूत करने के लिए मुकाबला जीतना होगा।
भारत और श्रीलंका में आज होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका में आज होगा मुकाबलाSocial Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | Asia Cup 2023 के सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के में खेला जाना है। दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

श्रीलंका ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की है। एक और जीत के बाद फाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीद लगभग पूरी हो जाएगी। दोनों टीमों के पास अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने कुछ मैच में अच्छे प्रदर्शन किया, ऐसे में इस मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश के चलते खेल खराब हो रहा था, ये मुकाबला रिजर्व-डे तक पहुंच गया था। लेकिन, भारत और श्रीलंका मुकाबले में रिजर्व डे नहीं दिया गया है। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो दोनों टीम को 1-1 अंक प्राप्त होगा। मौसम को लेकर जानकारी के मुताबिक शाम 4 से 7 बजे तक बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना लग है। जबकि रात के 10 बजे से लगातार बारिश की भविष्यवाणी है।

अगर भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बारिश की वहां से रद्द किया जाता है तो भी भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग कन्फर्म होगा। टीम फिलहाल 1 मैच में 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप हो चुकी है। श्रीलंका और पाकिस्तान के 2-2 अंक हो चुके हैं। श्रीलंका नंबर-2 जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है, बांग्लादेश का अभी खाता भी नहीं खुल है।

Asia Cup 20233 में पहली बार होगी श्रीलंका और भारत की भिड़ंत

Asia Cup 2023 की बात करें तो 2023 सुपर-4 स्टेज के चौथे मैच में पहली बार दोनों टीमे भिड़ने वाली हैं। श्रीलंका अपने आखिरी सुपर फोर मैच में बांग्लादेश पर जीत हासिल कर फाइनल की जाने को संभावना अधिक है, जबकि टीम इंडिया भी अपने पिछले मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल लेने के बाद फिर से उसी मैदान पर उतरेगी।

भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड

आइए भारत बनाम श्रीलंका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं। इससे हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि आज Asia Cup 2023 के चौथे सुपर 4 मैच में कौन-सी टीम के जीतने की ज्यादा संभावना है। अगर हम दोनों टीमों के बीच आमने-सामने की बात करें तो रिकॉर्ड पर 165 मैचों में से भारत 96 मौकों पर जीता है। जबकि श्रीलंका ने 57 मैच जीत लिया।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in