
नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। एशिया कप के शेड्यूल को लेकर चल रही खींचतान खत्म हो गई है। ACC ने बुद्धवार को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच से होगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में होगा।
पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं मेजबानी
एशिया कप 2023 के सिर्फ 4 मैच ही पाकिस्तान की मेजबानी में होंगे, फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाएंगे। वहीं, टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगी। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं। इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल मिलाकर कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
एशिया कप का पूरा शेड्यूल-
30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
02 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
03 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
04 सितंबर: भारत बनाम नेपाल
05 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
सुपर 4 स्टेज का शेड्यूल
06 सितंबर: A1 बनाम B2
09 सितंबर: B1 बनाम B2
10 सितंबर: A1 बनाम A2
12 सितंबर: A2 बनाम B1
14 सितंबर: A1 बनाम B1
15 सितंबर: A2 बनाम B2
17 सितंबर: फाइनल