back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशिया मुक्केबाजी : साक्षी ने गंवाया फाइनल का स्थान

दुबई, 28 मई (आईएएनएस)। भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी यहां चल रहे एशिया चैंपियनशिप में 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थी लेकिन उनकी प्रतिद्वंदी कजाखस्तान की डिना झोलामान के इस फैसले को चुनौती देने के बाद नतीजों को पलटा गया जिस कारण साक्षी ने फाइनल में अपना स्थान गंवा दिया। साक्षी का सेमीफाइनल में झोलामान से मुकाबला था और उन्होंने इसे 3-2 से जीता था लेकिन झोलामान ने बाद में इस फैसले को चुनौती दी थी। झोलामान के फैसले को चुनौती देने के बाद गुरूवार की देर रात आधिकारिक नतीजे में साक्षी को हारा हुआ घोषित किया गया। नियम के अनुसार, मुक्केबाज का मैनेजर या मुख्य कोच नतीजे के 15 मिनट के अंदर फैसले को चुनौती दे सकते है। एशिया मुक्केबाजी परिसंघ ने कहा, कजाखस्तान की झोलामान ने भारत की साक्षी चौधरी को 54 किग्रा वर्ग में हरा दिया है। साक्षी के बाहर होने के बाद अब चार महिला मुक्केबाज स्वर्ण पदक की दौड़ में शामिल हैं, जिनमें एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा), लालबुआतसाही (64 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) और अनुपमा (प्लस 81 किग्रा) शामिल हैं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन का बयान, पुतिन के भारत दौरे से मजबूत होगा भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय सहयोग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर चीन ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक बताया है। चीनी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵