नई दिल्ली, रफ्तार। हाल में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरी बार खिताब जीती है। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंडियन टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। टीम को राहुल द्रविड़ की जगह नए कोच गौतम गंभीर मिले हैं। पहली बार टीम का कप्तान, हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता एक जमाने में साथ खेल चुके हैं। ये तीनों साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। ऐसा दुनिया में पहली बार किसी टीम के साथ हुआ है।
अगरकर ने खेला था टी-20 वर्ल्ड कप 2007, अब टीम के मुख्य चयनकर्ता
भारतीय टीम को 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से रोहित भारतीय टीम में बने हैं। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे। अजीत आगरकर टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। उनके कॅरियर का आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच था। उसके बाद अगरकर टीम इंडिया के लिए नहीं खेले। अब वह भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता हैं।
गंभीर ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में बनाए थे सबसे अधिक रन
गौतम गंभीर का क्रिकेट कॅरियर साल 2007 में चरम पर था। गंभीर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की अहम पारी खेली थी। वह उस टूर्नामेंट में सबसे अधिक (227) रन बनाने वाले टीम के बल्लेबाज थे।
BCCI अध्यक्ष भी रहे हैं वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा
तीन खिलाड़ियों से इतर बीसीसीआई के अध्यक्ष की बात करें तो वह भी साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





