back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे आर्चर, झटके 3 विकेट

होव, 15 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफलतार्पूवक वापसी करते हुए काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स की ओर से खेलते हुए तीन विकेट भी हासिल किए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केंट के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में उन्हें एक विकेट मिला। उन्होंने अपना पहला विकेट जॉर्डन कॉक्स को आउट करके लिया। तेज गेंदबाज ने पहली पारी में केवल 13 ओवर भी डाले और दो विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में भी उन्होंने पांच ओवरों का स्पेल किया। आर्चर भारत के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के बाद से पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में गेंदबाजी कर रहे थे। वह चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल सके थे। आईपीएल को बीच सत्र में ही स्थगित किया गया था। आर्चर ससेक्स और इंग्लैंड मेडिकल टीम के साथ फिट होने के लिए काम कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। –आईएएनएस ईजेडए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...