back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंकिता रैना और कामिला राखीमोवा की जोड़ी ने जीता फिलिप आइलैंड ट्रॉफी का खिताब

मेलबर्न,19 फरवरी (हि.स.)। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और रूस की कामिला राखीमोवा की जोड़ी ने फिलिप आइलैंड ट्रॉफी डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। अंकिता और कामिला की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में रूस की अन्ना ब्लिन्कोवा और अनास्तासिया पोटापोवा को 2-6, 6-4, 10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह डब्ल्यूटीए टूर में अंकिता का पहला खिताब है। यह जीत 28 साल की अंकिता को डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष-100 में प्रवेश करने में मदद करेगी। लाइव रैंकिंग के साथ वर्तमान में वह 94वें स्थान पर हैं। अंकिता और कामिला ने इससे पहले युगल सेमीफाइनल में फ्रांसेस्का जोन्स और नादिया पोडोरोस्का पर 4-6, 6-4, 11-9 की शानदार जीत हासिल की थी। अंकिता एकल वर्ग में भी खेली थीं लेकिन वह अंतिम-32 दौर में हार गई थीं। इससे पहले, अंकिता एक ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं। उन्होंने रोमानिया की मिहेला बुजरेन्स्कु के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल के लिए कट बनाया था। यह जोड़ी हालांकि ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा वूलकॉक और ओलिविया गेडेकी के हाथों अपना पहला राउंड मैच 3-6, 0-6 से से हार गई। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

VIP एंगल पर CBI का बड़ा एक्शन: अंकिता मर्डर केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR, भारी दबाव के बाद शुरू हुई जांच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पारदर्शी और निष्पक्ष जांच...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵