back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर किए जाने के बाद एंडरसन छोड़ना चाहते थे टेस्ट क्रिकेट

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर विचार किया था। एंडरसन और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को तत्कालीन कप्तान जो रूट के नेतृत्व में कैरेबियाई सीरीज से बाहर कर दिया गया था, कई लोगों का मानना था कि एशेज में खराब प्रदर्शन के लिए दोनों गेंदबाजों को टीम की हार के लिए निशाना बनाया गया था। मिरर डॉट को डॉट यूके ने एंडरसन को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि उन्होंने अपने परिवार को अपने विचार के बारे में बताया कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में एंडरसन के हवाले से बताया गया है कि, मैंने निश्चित रूप से अपने से सवाल किया कि क्या मैं आगे बढ़ना चाहता हूं या नहीं? और जब ऐसा कुछ होता है तो आप अन्य चीजों पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं। सोमवार को एंडरसन ने खुद को चयन के लिए फिट घोषित किया क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। एंडरसन की वापसी इंग्लैंड की टीम की किस्मत बदल सकती है, जो पिछले 12 महीनों में सिर्फ एक टेस्ट जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सबसे निचले पायदान पर है। 39 वर्षीय गेंदबाज ने पिछले महीने लंकाशायर के लिए खेले गए तीन काउंटी मैचों में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें सीमर ने 19.54 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, क्रिकेट मेरे लिए हमेशा मजेदार रहा है और मैं वास्तव में इस समय क्रिकेट खेलने का आनंद ले रहा हूं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...