back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलेक्स हेल्स ने नस्लीय टिप्पणियों के लिए मांगी माफी

नॉटिंघमशायर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। यॉर्कशायर के खिलाड़ी अजीम रफीक द्वारा नस्लवाद का आरोप लगाने के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। हेल्स, जो खेल के सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं। वह 2009 की कथित विवाद को लेकर नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा जांच का सामना कर रहे हैं। हेल्स ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में स्वीकार किया कि उन्होंने गलती की, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी। रफीक के आरोप के बाद हेल्स ने 17 नवंबर को एक बयान जारी कर कहा, मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों को सुनने के बाद, मैं स्पष्ट रूप से इसे मानने से इनकार करता हूं कि मेरे कुत्ते के नामकरण में कोई नस्लीय अर्थ था। रफीक, जो 2008 से 2018 के बीच यॉर्कशायर के साथ खेले थे, उन्होंने कहा था कि हेल्स रंग के आधार पर क्रिकेटर को केविन कहकर बुलाते थे, क्योंकि उनके कुत्ते का नाम केविन था और काला था। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵