back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए जाने पर अक्षर, शॉ और नॉर्टजे ने जताई खुशी

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे ने अगले साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने पर खुशी जताई है। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को बताया था है कि बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर, सलामी बल्लेबाज शॉ और तेज गेंदबाज नॉर्टजे के साथ-साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 2022 आईपीएल सीजन से पहले बरकरार रखा गया है। इस पर अक्षर ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेरा सफर बहुत खास रहा है। मुझ पर इतना भरोसा और विश्वास दिखाने के लिए मैं डीसी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं आगामी सीजन में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। शॉ ने कहा, 2018 से फ्रेंचाइजी के साथ मेरा एक अद्भुत सफर रहा है और उन्होंने मेरे हर उतार-चढ़ाव में समर्थन किया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं। विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। नॉर्टजे ने कहा, दिल्ली के साथ मेरी एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मैंने टीम के सभी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है। टीम का माहौल भी पिछले दो सीजन से शानदार रहा है। मैं फिर टीम की ओर से खेलने के लिए उत्साहित हूं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...