back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ध्रुव एकेडमी को हराकर अखिल इंफ्रा ने ट्राफी पर किया कब्जा

-बाबू बनारसी दास प्राइज मनी सुपर लीग मैच का हुआ फाइनल, सुफियान बने मैन आॅफ द मैच लखनऊ, 18 मार्च (हि.स.)। बाबू बनारसी दास प्राइज मनी सुपर लीग मैच में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी और अखिल इंफ्रा क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें अखिल इंफ्रा ने पांच विकेट से मैच को जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गये 32 ओवर के इस मैच में अखिल इंफ्रा ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। ध्रुव ने पहले बल्लेबाजी आठ विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 179 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 47 रन अविरल कनौजिया ने बनाये। वहीं अभिषेक ने 41 रन बनाये, जबकि टीम के कप्तान अंश यादव ने 29 रन बनाये। अखिल इंफ्रा के गेंदबाजों में अतुल, संदीप व यश ने दो-दो विकेट लिये। वहीं अखिल इंफ्रा ने पांच विकेट खोकर 31वें ओवर में ही 185 रन पूरा कर पांच विकेट से मैच को जीत लिया। सर्वाधिक 60 रन सुफियान खान ने बनाये। उन्हीं को मैन आॅफ द मैच का खिताब भी दिया गया। वहीं अजीत वर्मा ने 49 रन बनाये, जबकि अमित ने 38, शिवम ने 21 रन का योगदान दिया। ध्रुव के गेंदबाज मिलन ने तीन विकेट लिये। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...