back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aishwarya Rai पर भद्दी टिप्पणी करने वाले Pak के पूर्व क्रिकेटर ने मांगी माफी, जानें कितना घिनौना था वो बयान

Abdul Razzaq Aishwarya Rai Controversy:एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक को आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक को आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ गया। क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या से माफी मांग ली है। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट की बात हो रही थी और मेरी जुबान फिसल गई। मुंह से ऐश्वर्या जी का नाम निकला। मैं उनसे माफी मांगता हूं। मैं कुछ और कहना चाहता था, लेकिन मुंह से वो बात निकल गई। वहीं, अब पूरे मामले पर ऐश्वर्या के ससुर यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का रिएक्शन आया है।

बिग बी ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

हाल में अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया-उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़ने की इमोजी बनाई और लिखा-‘इसका अर्थ छपे हुए कागज पर लिखित शब्दों से कहीं ज़्यादा…’ वैसे, इस ट्वीट में बिग बी ने न तो अब्दुल का नाम लिखा और न उन्हें टैग किया। यूजर्स का मानना है कि उनका ये ट्वीट अब्दुल रज्जाक के लिए है। मामले पर ऐश्वर्या राय का रिएक्शन नहीं आया है।

अब्दुल रज्जाक ने कहा था?

वर्ल्ड कप-2023 में पाकिस्तान की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर अब्दुल रज्जाक ने टिप्पणी की थी। टिप्पणी में ऐश्वर्या राय का नाम लेकर कहा था-आप सोचते हैं कि ऐश्वर्या से शादी करने से अच्छे और नेक बच्चे पैदा होंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा, इसलिए आपको पहले अपने इरादे ठीक करने होंगे। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। उन्हें नेटिजन्स ने जमकर ट्रोल किया। दरअसल, कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली में विवाद की बातें भी सामने आ रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...