back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB के बाद अब राजस्थान रॉयल्स भी बिक्री के लिए तैयार! हर्ष गोयनका के खुलासे से मची हलचल

IPL में जल्द ही दो टीमों को नए मालिक मिल सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बाद अब अफवाहें हैं कि राजस्थान रॉयल्स (RR) भी संभावित बिक्री में शामिल हो सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बड़ा बदलाव आने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले महीनों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित बिक्री को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। अब ताजा रिपोर्ट में संकेत मिल रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रैंचाइजी को भी जल्द नया मालिक मिल सकता है।

हर्ष गोयनका के खुलासे ने मचाई हलचल

भारतीय बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि RCB और RR दोनों टीमें बिक्री के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्‍पष्‍ट है कि लोग अब अधिक ब्रांड वैल्यू से लाभ कमाना चाहते हैं। दोनों फ्रैंचाइजी के लिए चार-पांच संभावित खरीदार हो सकते हैं। हर्ष ने सवाल उठाया कि आखिर इन टीमों को कौन खरीदेगा, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या फिर अमेरिका से कोई निवेशक?

RCB की बिक्री पक्की

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिक पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि टीम को बेचा जाएगा और बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) की फ्रैंचाइजी ने इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे अटकलें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, RR के बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया और बाजार में इसके भविष्य को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। 

RR की फ्रैंचाइजी पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं

राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का वर्तमान मालिकाना हक रॉयल मल्टी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। फ्रैंचाइजी में सबसे बड़ा शेयरधारक मनोज बडाले हैं, जिन्हें अमेरिकी निवेश कंपनी रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, टीम की संभावित बिक्री को लेकर अब तक राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

IPL 2026 से पहले RR में बड़े बदलाव

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 से पहले अपनी टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब कुमार संगाकारा टीम के नए कोच होंगे, जबकि पहले कोच राहुल द्रविड़ इस पद से हट गए हैं। टीम ने अपने पूर्व कप्तान संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड किया है। उनके स्थान पर टीम में रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स ने आगामी ऑक्शन से पहले कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिससे टीम की री-स्ट्रक्चरिंग और नई रणनीति स्पष्ट हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...