back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज को जर्मन विशेषज्ञ बारटोनिएट्ज के साथ ट्रेन कराने का एएफआई का फैसला लाभदायक रहा

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को जर्मन कोच क्लाउस बारतोनिएट्ज के साथ ट्रेनिंग कराने का फैसला लाभदायक रहा जिन्होंने नीरज को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एएफआई ने रविवार को ट्वीट कर कहा, नीरज को नया ओलंपिक चैंपियन बनाने के लिए धन्यवाद किंग क्लाउस। इसके जवाब में क्लाउस ने कहा, मुझे नीरज के लिए बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है कि उन्होंने कांस्य नहीं, बल्कि स्वर्ण जीता है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक एथलीट हैं। नवंबर 2019 में एएफआई ने टोक्यो 2020 को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका में हुए एथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग से पहले क्लाउस को नीरज का कोच बनाया था। नीरज ने कोहनी की कोच से उबरने के बाद सर्किठ में बेहतरीन तरीके से वापसी की थी और दक्षिण अफ्रीका में 87.86 मीटर का थ्रो कर टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया था। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...