back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त एक्शन, पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा देश

पाकिस्तान के एयर स्‍ट्राइक हमले में 3 अफगानी क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत हो गई। पाकिस्तान के इस भीषण हमले की अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निंदा कर कड़ा एक्शन लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में हुई, जहां अफगान क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून समेत कुल आठ लोगों की जान चली गई। इस हमले ने पूरे खेल जगत को सदमे में डाल दिया है।

पाकिस्तानी हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत के साथ सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) हरकत में आ गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। देशभर में शोक की लहर है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी सैन्‍य कार्रवाई में अपने घरेलू क्रिकेटरों की शहादत के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भाग न लेने का फैसला किया है। यह कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति – ACB


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के खेल जगत, विशेषकर क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति बताया है। नवंबर में अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज अब अफगानिस्तान की तरफ से हिस्सा न लेने के कारण प्रभावित होगी।

पाकिस्तान का अफगानिस्‍तार पर कई हवाई हमले


बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर चल रही तनातनी के बीच, शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम को आपसी सहमति से बढ़ाने पर सहमति बनी थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक का आरोप लगाया। इसके तहत पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका के कई जिलों में हवाई हमले किए।

ACB विस्तृत पोस्ट शेयर की


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस घटना को लेकर विस्तृत पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया कि कबीर, सिबगातुल्ला और हारून समेत आठ लोगों की मौत हुई और सात घायल हुए हैं। मृतक क्रिकेटर पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे, जहां यह दुखद हमला हुआ।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बताया कि क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून पर उरगुन जिले में एक सभा के दौरान हमला हुआ। बयान में ACB ने अल्लाह से शहीदों को जन्नत में ऊंचा स्थान देने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र और ताकत देने की दुआ की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border-2: क्रिकेटर राशिद खान ने शेयर किया पोस्ट, अहान और सुनील शेट्टी समेत अन्य सितारों ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी हाल ही में ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...