back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक क्वालीफाई कर चुके पैदल चाल एथलीट सहित 7 कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पैदल चाल एथलीट संदीप कुमार और केटी इरफान सहित सात एलीट एथलीट कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बेंगलुरू से एक कोच ने आईएएनएस से कहा, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पिछले सप्ताह कोविड-19 टेस्ट किया था, जिसमें पता चला है कि सात एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब उन एथलीटों को 15 दिनों तक ही क्वारंटीन में रहना होगा और वे अपने रूम से बाहर नहीं निकल सकते है और ना ही आउटडोर ट्रेनिंग कर सकते हैं। 35 साल के संदीप ने फरवरी में झारखंड में नेशनल रेस वॉक चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने 1 घंटे 20.16 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था जबकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन का समय 1 घंटे 21 था। 31 साल के इरफान ने 2019 में जापान के नोमी में आयोजित एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करके टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया था। टोक्यो ओलंपिक के लिए महिलाओं की 20 किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाली प्रियंका गोस्वामी पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और वह 15 दिन तक क्वरंटीन में थी। कोच ने कहा, प्रियंका ठीक हो गई है और वह सामान्य प्रशिक्षण में वापस आ गई है। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Riteish Deshmukh Birthday: फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे एक्टर जानिए करियर से जुड़े कई किस्से

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख आज, 17 दिसंबर 2025, अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कॉमेडी से लेकर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵