IPL ट्रॉफी नहीं जीतने वाली RCB के नाम 7 बड़े Record, दिग्गज टीमें आसपास भी नहीं, इस बार गेंदबाजों पर लगाया दांव

IPL 2024:आईपीएल की शुरुआत (2008) से खेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस सीजन में ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए टीम के मालिक ने इस नीलामी में छह गेंदबाजों को खरीदा है।
आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी का स्क्वाड।
आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी का स्क्वाड। @RCBTweets एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल की शुरुआत (2008) से खेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस सीजन में ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए टीम के मालिक ने इस नीलामी में छह गेंदबाजों को खरीदा है। बल्लेबाजी में पहले से मजबूत टीम फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। हालांकि टीम भले लीग का खिताब नहीं जीती है, लेकिन इसके नाम 7 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, टीम के पास उच्चतम स्कोर क्रमशः 263/5 और न्यूनतम स्कोर 49 का अनूठा रिकॉर्ड भी है।

1. सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम

आरसीबी ने सबसे बड़ा स्कोर 263/5 बनाया है। 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया (पीडब्ल्यूआई) टीम से मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। क्रिस गेल ने 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इससे आरसीबी ने पीडब्ल्यूआई को 130 रनों से हराया था।

2. सबसे बड़ी पार्टनरशिप

टी-20 में 229 से अधिक रन की पार्टनरशिप असाधारण बात है। एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने 2016 सीजन में जीएल के खिलाफ यह साझेदारी की थी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए यह साझेदारी की थी। कोहली ने 55 गेंदों पर 109 रन और डिविलियर्स ने 52 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए थे।

3. व्यक्तिगत सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल में एक खिलाड़ी का निजी सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बैंगलोर टीम के नाम है। टीम के खिलाड़ी रहे क्रिस गेल ने 2013 सीजन में महज 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे।

4. टीम से सबसे अधिक शतक

आईपीएल के इतिहास में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है। आरसीबी ने 15 शतक बनाए हैं। विराट कोहली और गेल ने 5-5 शतक जड़े हैं। कोहली ने 2016 में चार और 2019 में एक शतक लगाए थे। गेल ने 2011 में पांच शतक लगाए थे। जबकि, डे डिविलियर्स ने दो शतक लगाए हैं। इन्होंने 2015 और 2016 में एक-एक शतक लगाया है।

5. एक सीजन में एक खिलाड़ी का सबसे अधिक रन

आइपीएल के एक सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम है। 2016 में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे। कोहली का सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा था।

6. एक इनिंग में सबसे अधिक छक्के

आइपीएल की एक इनिंग में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी आरसीबी के खिलाड़ी गेल के नाम दर्ज है। गेल ने एक इनिंग में ही 17 छक्के जड़े थे।

7. एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक 223 मैच

सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली ने अब तक 223 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 204 मैच खेले हैं।

तीन साल रही दूसरे स्थान पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2010, 2015 और 2022 में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया था। 2009, 2011, 2016 में दूसरे स्थान पर रही। 2022 में फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में 14 में से आठ मैच जीते थे। 2022 के क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हुई थी।

2022 तक टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन

2008-सातवां स्थान, आईपीएल 2009-दूसरा, 2010-तीसरा, आईपीएल 2011-दूसरा, आईपीएल 2012-5वां, आईपीएल 2013-पांचवां, आईपीएल 2014-सातवां, आईपीएल 2015-तीसरा, आईपीएल 2016- दूसरा, आईपीएल 2017-आठवां, आईपीएल 2018-छठा, आईपीएल 2019-आठवां, आईपीएल 2020-चौथा, आईपीएल 2021-चौथा, आईपीएल 2022-तीसरा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in