back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023: टीम इंडिया से बाहर होंगे 3 स्टार खिलाड़ी! नीदरलैंड मैच से पहले बदलाव की संभावना

IND Vs NED: आईसीसी विश्व कप 2023 का अगला मुकाबला भारत नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। 12 नवंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2023 का अगला मुकाबला भारत नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। 12 नवंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। भारत पहले ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में हार या जीत से भारत के प्वाइंट्स टेबल पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव दिख सकता है। इस मुकाबले से तीन स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव क्यों

भारत के लिए अगला मुकाबला सिर्फ औपचारिकता है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा कुछ स्टार खिलाड़ियों को आराम देकर नए चेहरे को मौका दे सकते हैं। भारत नीदरलैंड के बाद सीधा सेमीफाइनल खेलने वाला है। मुकाबले में सभी खिलाड़ियों का फिट रहना जरूरी है, लेकिन कोई चोटिल होता है तो रोहित को उसका बैकअप लेकर चलना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित अगले मुकाबले में भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देंगे।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम, इन्हें मौका

कप्तान रोहित प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं। फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। रविंद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है। तीसरा बदलाव उपकप्तान केएल राहुल की जगह ईशान किशन खेल सकते हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अहम हैं। इन्हें आराम देकर चोट से भी बचाना उन्हें बाहर करने का एक कारण हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵