back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेल स्टेडियम सहित विभिन्न कार्यों के लिए 270 करोड़ रुपये मंजूर

गहलोत के इस निर्णय से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा तथा वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

जयपुर, एजेंसी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 270 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस राशि से विभिन्न जिलों में खेल स्टेडियम, खेल परिसर, खेल अकादमियों एवं मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
गहलोत के इस निर्णय से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा तथा वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। प्रदेश के सातों संभागों में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल शुरू होंगे। प्रतापगढ़ में अरनोद, अलवर में कठूमर, थानागाजी, कोटकासिम (किशनगढ़ बास), बांसवाड़ा में कुशलगढ़, बारां में अटरू, बूंदी में देई (हिण्डौली), भरतपुर में नदबई, चूरू में सरदारशहर, दौसा में मण्डावर (महुवा), धौलपुर में राजाखेड़ा, जयपुर में जमवारामगढ़, झुंझुनूं में मलसीसर (मंडावा), जोधपुर में बिलाड़ा, पीपाड़, बलेसर, नागौर में डेगाना, लाडनूं, पाली में जैतारण, सुमेरपुर, सवाई माधोपुर में बाटोदा (बामनवास), सीकर में दांतारामगढ़, जालौर में रानीवाड़ा, डूंगरपुर में झोंथरीपाल, बाड़मेर में सिवाना में खेल मैदान और अकादमियां संचालित की जाएंगी।

कहां क्या बनेगा?
जयपुर के चौगान स्टेडियम का 12 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। भरतपुर में 7 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जोधपुर में 8.68 करोड़ रुपये से ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का निर्माण और 8 करोड़ रुपये से अमृत लाल स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, बारां के शाहबाद में 10 करोड़ रुपए से खेल स्टेडियम तथा खेल छात्रावास का निर्माण होगा। राजसमंद के सरदारपुरा (नाथद्वारा) में 26.02 करोड़ रुपये से कुश्ती अकादमी एवं खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। साथ ही, बीकानेर की सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में 3 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग व तीरंदाजी की सुविधाएं बढ़ेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...