back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs SA: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका सीरीज से वापस लेंगे नाम! नई प्लेइंग 11 का होगा ऐलान

India vs South Africa Series: टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें 3 मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें 3 मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलेगी। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इधर, सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। दोनों खिलाड़ी कभी भी इस स्क्वाड से नाम वापस ले सकते हैं।

मो. शमी चोट से परेशान

दरअसल, तेज गेंदबाज मो. शमी चोट से परेशान हैं। उनका चयन टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है, लेकिन अब तक वह चोट से नहीं उबरे हैं। वैसे, शमी ने कहा कि वह इलाज करा रहे और जल्द ठीक होकर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए शामिल होंगे, लेकिन शमी ठीक नहीं हो सके हैं। दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच टेस्ट मैच होगा। इससे पहले शमी ठीक हो जाते हैं तो वह टीम के हिस्सा होंगे, नहीं तो सीरीज से नाम वापस ले लेंगे।

वाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे खिलाड़ी

टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी दीपक चाहर हैं। इस तेज गेंदबाज दीपक चाहर का साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वाइट बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए चयन हुआ है। बता दें खिलाड़ी के पिता की तबीयत काफी बिगड़ी है। उनके पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस कारण दीपक अपना नाम सीरीज से वापस ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी-20 मैच चाहर इस कारण से नहीं खेल सके थे। वह पिता के पास चले गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵