back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीरी युवक का 2 करोड़ का लगा जैकपॉट

श्रीनगर, 22 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का एक युवक ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम11 में 2 करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गया। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके के शालगाम गांव के रहने वाले वसीम राजा ने कहा कि वह अब अपनी बीमार मां का इलाज करा सकते हैं। वसीम ने कहा, शनिवार देर रात मैं गहरी नींद में था, तभी कुछ दोस्तों ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे ड्रीम 11 में पहले नंबर आया हूं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो साल से आईपीएल में फैंटेसी टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा, रातों-रात करोड़पति बनना एक सपने जैसा है। इससे मुझे गरीबी दूर करने में मदद मिलेगी, क्योंकि हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। मेरी मां बीमार हैं और अब मैं उनका इलाज करा पाऊंगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग वसीम राजा को बधाई देते देखे जा सकते हैं। राजा के ड्रीम 11 में विजेता बनने की खबर से गांव में खुशी की लहर है। ड्रीम 11 एक भारतीय फैंटेसी खेल का प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को फैंटेसी क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेलने की अनुमति देता है। अप्रैल 2019 में, ड्रीम 11 यूनिकॉर्न बनने वाली पहली भारतीय गेमिंग कंपनी बन गई। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵