back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Ajay: इजरायल से दिल्ली पहुंची छठी उड़ान, 143 लोगों की हुई वतन वापसी, 2 नेपाली नागरिक भी शामिल

New Delhi: इजरायल और हमास में बीच जारी संघर्ष में इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन अजय' जारी है। पांच विशेष विमान से कुल अब तक 1200 लोगों को भारत लाया जा चुका है।

नई दिल्ली, हि.स.। इजरायल और हमास में बीच जारी संघर्ष के बीच इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है। इसी क्रम में रविवार रात को ऑपरेशन अजय के तहत छठा विमान नई दिल्ली में उतरा। इस विमान में कुल दो नेपाली नागरिक और चार शिशुओं समेत 143 नागरिकों को इजरायल से भारत लाया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर छठे विमान के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लैंडिग की पुष्टि की। बागची ने पोस्ट में लिखा, “छठी ऑपरेशन अजय उड़ान नई दिल्ली में उतरी। उड़ान में 2 नेपाली नागरिकों सहित 143 यात्री पहुंचे। हवाई अड्डे पर इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका स्वागत किया।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा…

वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “मैं (इज़राइल से आने वाले) सभी का स्वागत करने के लिए यहां मौजूद हूं… मुझे खुशी है कि मुझे उनका स्वागत करने का अवसर मिला…” उन्होंने आगे कहा कि वो सरकार की तरफ से लोगों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर हैं। वो डरे और सहमे लोगों को ढांढस बंधाने के लिए यहां आए हैं कि अब वो सुरक्षित हैं। देशवासियों की सुरक्षित वापसी से मन काफी गर्वित है।

12 अक्टूबर को शुरू हुआ था ऑपरेशन अजय

ये विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को शुरू किए गए ऑपरेशन अजय का हिस्सा हैं, जो इजरायल में हमास के हमले के बाद अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। बता दें कि आज दिल्ली पहुंचे छठे विमान से पहले पांच विशेष विमान से कुल 1200 लोगों को इजरायल से भारत लाया जा चुका है। वहीं छठे विमान की लैंडिंग के बाद यह आंकड़ा 1343 हो गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्लाइट बुक करने से पहले हो जाए सावधान! 50% उड़ानों में तकनीकी खराबी, संसदीय रिपोर्ट ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, जानिए क्या कहती है...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। संसदीय समिति की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵