असम: नए उग्रवादी संगठन के छह सदस्य गिरफ्तार

ये सभी नवगठित ग्रेटर कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (जीसीएलओ) के सदस्य हैं। सदस्यों को बीती रात गोसाईगांव पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है।
असम: नए उग्रवादी संगठन के छह सदस्य गिरफ्तार

कोकराझार (असम), एजेंसी। कोकराझार जिला के गोसाईगांव में नए उग्रवादी संगठन के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि ये सभी नवगठित ग्रेटर कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (जीसीएलओ) के सदस्य हैं। सदस्यों को बीती रात गोसाईगांव पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। इनमें संजीव राय, गौतम रॉय, उत्तम राय, मनोज रॉय, अभिजीत वशिष्ठ और द्विपेश रॉय शामिल हैं। आरोपितों को गोसाईगांव पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in