नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ की घोषणा के बाद से ही दर्शक इस फिल्म की अपडेट जानने के लिए काफी उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों को ‘राजू’, ‘श्याम’ और ‘बाबूराव’ की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी।
फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म निर्माताओं से ‘हेरा फेरी-3’ में काम करने के लिए मिले थे।इसके बाद फिरोज नाडियाडवाला ने मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ लंबी मुलाकात की थी। उसके बाद अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।पहले कहा गया था कि ‘हेरा फेरी-3’ में अक्षय कुमार काम नहीं करेंगे। इस संंबंध में अक्षय कुमार ने खुद इस फिल्म से हटने का ऐलान किया था। बाद में अब अक्षय ने अपना फैसला वापस लेकर फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ के लिए तैयार हो गए हैं।




