सीएम शिवराज ने दादी जानकी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
सीएम शिवराज ने दादी जानकी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

सीएम शिवराज ने दादी जानकी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

सीएम शिवराज ने दादी जानकी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में शुक्रवार को तडक़े 104 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम शिवराज ने शुक्रवार को ट्वीट कर ब्रम्हाकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने असंख्य लोगों को जीने की राह दिखाई एवं दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। बता दें कि दादी जानकी को पिछले दो महीने से सांस और पेट की तकलीफ थी, जिसका माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शुक्रवार को तडक़े करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in