नैनीताल के रामगढ़ में बनेगी पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन विवि का परिसर
नैनीताल के रामगढ़ में बनेगी पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन विवि का परिसर

नैनीताल के रामगढ़ में बनेगी पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन विवि का परिसर

गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर ने यहीं की थी नोबेल पुरस्कार विजेता कृति गीतांजलि की रचना नैनीताल, 12 जून (हि.स.)। गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि रही रामगढ़ (नैनीताल) में उनके सपनों के अनुरूप शांति निकेतन की स्थापना होने का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है। यह जानकारी शांति निकेतन ट्रस्ट ऑफ हिमालया के प्रन्यासी प्रो. अतुल जोशी ने दी। शुक्रवार को प्रो. जोशी ने बताया कि 10 जून को केन्द्रीय विश्वविद्यालय-विस्वा-भारती, शांति निकेतन पश्चिम बंगाल की कार्यपरिषद ने सर्वसम्मति से रामगढ़ में अपना परिसर स्थापित करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड के रामगढ़ में अपने प्रवास के दौरान ही गुरुदेव ने अपने कालजयी ग्रंथ गीतांजलि की रचना की थी। इसी ग्रंथ के लिए गुरुदेव सहित भारत एवं एशिया को साहित्य सृजन के लिए प्रथम नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। कार्य परिषद में पारित प्रस्ताव में ऋग्वेद के श्लोक ‘यात्रा विश्वं भवति एक नीड़ं’ यानी ‘जहां दुनिया एक घौंसला बन जाती है’ का संदर्भ देते हुए उम्मीद जतायी है कि रामगढ़ में परिसर की स्थापना से गुरुदेव के मानवतावादी विचारों को विश्वभर में प्रसारित करने का अवसर प्राप्त होगा। शांति निकेतन ट्रस्ट ऑफ हिमालया के प्रन्यासियों की देवेंद्र ढैला की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति रामगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय विस्वा-भारती, शांतिनिकेतन का एक परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही इसे गुरुदेव के ग्रामीण पुनर्निर्माण के विकास माडल ‘श्रीनिकेतन’ की अवधारणा के अनुरूप एक विश्वस्तरीय शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया गया। जिसमें स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण व्यवस्था स्थापित करने के प्रयास किये जाएंगे। बैठक में शांतिनिकेतन ट्रस्ट के संरक्षक तथा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉं. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कुलपति, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, विस्वा-भारती प्रो. विद्युत चक्रवर्ती एवं समस्त कार्यपरिषद सदस्यों, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा सहित प्रदेश सरकार के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। बैठक में उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नवीन वर्मा, हेमंत डालाकोटी, डॉं. एसडी तिवारी, डॉं. सुरेश डालाकोटी, डॉं. नवीन जोशी, देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थिति थे। हिन्दुस्थान समाचार / नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in