back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहाबाद के भरपूर गांव में खेत से मिला अजीब गुब्बारा, पुलिस ने शुरू की जांच

गांव के एक किसान को खेत में अजीब सा गुब्बारा मिला। इस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने यंत्र अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद, एजेंसी। फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव भरपूर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक किसान को खेत में अजीब सा गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे के साथ लंबी प्लास्टिक की डोर व वॉकी-टॉकी नुमा कोई यंत्र जुड़ा हुआ था। पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की और गुब्बारे और उससे जुड़े यंत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा जांच कर रही है कि आखिर यह क्या चीज है और किसने बनाई है। गांव के सरपंच ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को गांव का ही एक किसान भूप सिंह बुडानिया खेत से गुजर रहा था तभी अचानक उसके पैर में कोई डोरनूमा चीज अटकी। उसने जब डोर उठाई तो यह पतंग आदि की डोर न होकर प्लास्टिक की कोई डोर थी और जब वह उसे खींचने लगा तो काफी लंबी इस डोर पर एक तरफ एक बड़ा प्लास्टिक का गुब्बारा लगा हुआ था जबकि दूसरे छोर पर फाइबर से बना एक रिमोर्ट जैसा यंत्र था, जिस पर लाल-हरी दो लाइटें व एंटीना भी थे। सभी यह यंत्र देखकर हैरान रह गए। इस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने यंत्र अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह यंत्र आपरेशनल नहीं था।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बजट समझने के लिए इनके नेताओं को काउंसलिंग की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...