back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जस्टिस फली एस नरीमन नहीं रहे, इंदिरा इमरजेंसी के विरोध में ASG का पद छोड़ दिया था

देश के जाने-माने वकील रहे फली एस नरीमन ने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इंदिरा गांधी के आपातकाल के विरोध में ASG से नरीमन ने इस्तीफा दिया था। इसके अलावा इन्होंने 70 साल तक वकालत की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जस्टिस फली एस नरीमन नहीं रहे। 95 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, वो बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। जस्टिस नरीमन का जुडीशियरी में 70 साल का अनुभव रहा। उन्होंने 1950 में बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत की थी। 1961 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। मुंबई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने लंबे समय तक प्रैक्टिस की। ASG बने और फिर बतौर जज उनकी नियुक्ति हुई।

इमरजेंसी का जताया था विरोध

फली एस नरीमन ने कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों में जिरह की है। इसमें जुडीशियल अपॉइंटमेंट्स से जुड़ा केस भी शामिल है, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एड्वोकेट्स ऑन रिकॉर्ड मामले में भी दलील दी थी, इसी मामले के चलते ही जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम सिस्टम शुरू हुआ था। 1972 में इंदिरा गांधी सरकार ने जस्टिस नरीमन को देश का ASG नियुक्त किया। हालांकि, जून 1975 मैं जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी घोषित की तो फली इस नरीमन ने इसका विरोध किया था। इसके बाद इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मनु सिंघवी ने क्या कहा

दिग्गज वकील रहे फली एस नरीमन को याद करते हुए मनु सिंघवी ने कहा कि नरीमन एक लिविंग लेजेंड थे। इन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करते रहेंगे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपनी उपलब्धियां के साथ-साथ अपने सिद्धांतों पर हमेशा अटल रहे। एक बार नरीमन ने हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर कहा था कि इंसानों की गलती पर हॉर्स ट्रेडिंग सेंटेंस का इस्तेमाल घोड़े का अपमान है। क्योंकि घोड़ा एक वफादार जानवर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

थलपति विजय की Jana Nayag को आखिरकार मिला UA सर्टिफिकेट, मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर विवाद पर सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आने वाली फिल्म 'जना नायकन' के सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के खिलाफ दायर याचिका...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...