Self Mahesh Baghel Government Dandakaranya College will now get a new direction
Self Mahesh Baghel Government Dandakaranya College will now get a new direction

स्व. महेश बघेल शासकीय दंडकारण्य महाविद्यालय को अब मिलेगी एक नई दिशा

- प्राचार्य बनाये गए सामंतदेव सोनवानी कोंडागांव 31 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय स्व. महेश बघेल शासकीय दंडकारण्य महाविद्यालय को बदलाव व विकास की दृष्टि से अब एक नई दिशा मिलने वाली है। इसका मुख्य कारण यह है कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च. शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 10 वर्षों के बाद प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी के पद पर गुरुवार को सहा. प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) सामंतदेव सोनवानी को नवीन प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन प्राचार्य सामंतदेव सोनवानी ने महाविद्यालय व यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधाओं व आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समस्त गतिविधियों में आवश्यक सुधार करने का प्रयास करने की बात कही है। केशकाल के शासकीय महेश बघेल दंडकारण्य महाविद्यालय में सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी, सहा. प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) वर्ष 2010 में प्राचार्य के रूप में पदस्थ हुए थे। 2010 से 2020 तक (दस साल) त्रिपाठी ने महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में सेवा दिया। जिसके बाद 15 दिसम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा दे रहे सामंतदेव सोनवानी को महाविद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस विषय पर नवीन प्राचार्य सामंतदेव सोनवानी ने कहा कि लगभग 10 वर्षों के बाद महाविद्यालय को एक नया प्राचार्य मिला है। हमारा मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, खेलकूद, साफ सफाई समेत अन्य समस्त आवश्यक गतिविधियों पर सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए आईटी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए लैब का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में सरलता आये। साथ ही महाविद्यालय में कैंटीन की मांग वर्षों से रही है जिसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in