back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Map पर ये ट्रिक अपनाएं, नहीं चुकाना पड़ेगा टोल टैक्स, होगी बड़ी सेविंग

ट्रैवलर्स का सबसे बड़ा दुख होता है जगह-जगह लगने वाला टोल टैक्स। इससे बचने के लिए गूगल ने अपने मैप नए फीचर्स ऐड किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जो लोग फ्रीक्वेंटली एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, उनका सबसे बड़ा दुख होता है, रोज़ कटने वाला टोल टैक्स। पर ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं जिसका सॉल्यूशन गूगल के पास न हो। गूगल मैप में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप टोल टैक्स से बच सकते हैं।

जानिए गूगल मैप के इस फीचर के बारे में

गूगल मैप हर रोज़ करोड़ों लोगों को सही रास्ता बताता है और उन्हें उनके सही डेस्टिनेशन तक पहुंचने में मदद करता है। गूगल मैप न केवल शॉर्टेस्ट रूट बताता है, बल्कि वो वो रूट भी बताता है जिसमें सबसे कम ट्रैफिक मिलेगा। अमूमन जब आप कोई लोकेशन गूगल मैप पर सेट करते हैं तो वो दो से तीन रूट आपको दिखाता है। कई बार जो शॉर्टेस्ट रूट होता है उसमें हाईवे और टोल बूथ होते हैं, ऐसे में वहां से जाने पर आपको टोल टैक्स चुकाना पड़ जाता है। पर गूगल मैप की सेटिंग में छोटा सा बदलाव करके आप टोल टैक्स से बच सकते हैं।

Google Maps की ट्रिक आजमाएं WhatsApp_Image_2024_01_06_at_15_24_52__1_.jpeg

ऐसे एक्टिवेट करें टोल टैक्स बचाने वाली सेटिंग

Step 1 : गूगल मैप को ओपन करें।

Step 2 : अब मैप पर आप वह लोकेशन सर्च करें जहां आपको जाना है।

Step 3 : अब आप डायरेक्शन पर क्लिक करें।

Step 4 : अब गूगल मैप आपको सबसे आसान रास्ता बताएगा।

Step 5 : अब आपको अपने फोन के स्क्रीन पर दाएं ओर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करना है।

Step 6 : फिर आपको Route option पर क्लिक करना है।

Step 7 : फिर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे जिसमे से आपको Avoid Tolls के ऑप्शन को ऑन कर लेना है।

इसके बाद गूगल आपको टोल वाले रूट्स केवल तब दिखाएगा जब उसके अलावा कोई और ऑप्शन न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

Google की चेतावनी, दुनियाभर के 40% स्मार्टफोन पर मैलवेयर और स्पाईवेयर का खतरा, जानें सुरक्षा के उपाय

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गूगल ने स्मार्टफोन यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी दी है, जिसमें बताया गया है कि दुनियाभर में लगभग...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...