back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Twitter is now X: उड़ गई ट्विटर की नीली चिड़िया, अब Twitter को X के नाम से जाना जाएगा

Twitter is now X Elon Musk: Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ मस्क ने ट्विटर का URL को भी बदल दिया है। अब आपको ट्विटर को Twitter.com की जगह X.com के यूआरएल से सर्च करना पड़ेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टेस्ला कंपनी के CEO और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने Twitter की कमान संभालने के साथ ट्विटर में कई प्रमुख बदलाव कर रहें है। मस्क ट्विटर को पूरी तरह नया रुप देने में लगे हुए है। अब एक फिर Twitter अपने नए बदलाव को लेकर चर्चा में है। इस बार एलन मस्क ने Twitter में कुछ और नहीं बल्कि इसका नाम ही बदल दिया है। Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा।

अब Twitter.com के बजाय होगा X.com

Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने Twitter का नाम X रखने के साथ ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल (@Twitter)का Logo भी बदल दिया है। इसके साथ मस्क ने ट्विटर का URL को भी बदल दिया है। अब आपको ट्विटर को Twitter.com की जगह X.com के यूआरएल से सर्च करना पड़ेगा। इसके साथ प्लेटफॉर्म का नाम X होने के बाद इसमें लिखे जाने वाले पोस्ट को ट्वीट्स के बजाय An X के नाम से जाना जाएगा।

OnePlus Open फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च! मिल सकते है ये तगड़े फीचर्स

Linda Yaccarino ने किया ट्वीट, लाइक कैमरा, X!

हालांकि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अभी भी पुराना लोगो ही नजर आ रहा है। ट्विटर (X) न्यू चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर Linda Yaccarino ने भी ट्वीट करके X नाम की जानकारी दी थी। बताते चलें कि पुराने Logo में ब्लू कलर की चिड़िया का इस्तेमाल किया था, जिसको अब बदल कर (X) कर दिया गया है। Linda Yaccarino ने ट्वीट करके कहा, लाइक कैमरा, X! इसके साथ ही उन्होंने एक इमारत पर X Logo की लाइटिंग को मेंशन किया है।  

क्या है Elon Musk (X) प्लान?

Elon Musk को चीनी ऐप We Chat काफ़ी पसंद है और उन्होंने काफ़ी पहले भी कहा था कि वो We Chat जैसा कुछ लाना चाहते हैं। आपको बता दें कि WeChat चीन का एक सुपर ऐप हैं जहां हर तरह की सर्विस मिलती है। सुपर ऐप का कॉनसेप्ट ये है कि एक ऐप में अलग अलग सर्विस। जैसे सोशल मीडिया, पेमेंट सर्विस, टिकट बुकिंग सर्विस, गेमिंग सर्विस और दूसरी यूटिलिटी बेस्ड सर्विस दी जाती है। X.com पर ना सिर्फ ट्विटर बल्कि Elon Musk अपनी दूसरी कंपनियों को भी रीडायरेक्ट कर कर सकते हैं। Tesla, SpaceX, Neuralink, The Boring Company से लेकर Starlink जैसे अपने दूसरे प्रोजक्ट को भी Elon Musk X.com डोमेन पर शिफ्ट कर सकते हैं। यानी X.com ओपन करने पर Elon Musk की तमाम कंपनियों का इंटरफेस खुल सकता है। हालांकि ये अभी साफ नहीं है। Elon Musk ने कहा है कि X एक टर्म है जहां हर कुछ किया जा सकता है। आने वाले समय में X प्लैटफ़ॉर्म पर कई अलग अलग सर्विस दी जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी नई X8 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें दो दमदार स्मार्टफोन शामिल हैं Poco X8...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵