नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : आधुनिकता और डिजिटल के के युग आज कल बच्चे किताबों से दूर होते जा रहे हैं। किताबों के प्रति उनकी दिलचस्पी ना के बराबर रह गई है। उन्हे अब सिर्फ ऑनलाइन ही पढ़ना अच्छा लगता है। दरअसल कोरोना काल से ऑनलाइन स्टडी का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी ऑनलाइन स्टडी करना चाहते हैं। तो आप ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इनमे से कुछ सरकारी ऐप्स भी है। ये ऐप्स बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए हैं। आपको हम इस आर्टिकल में पांच ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप किसी भी विषय पर गहरी जानकारी प्राप्त कर उसके महारथी बन सकते हैं।
Unacademy Learner App WhatsApp_Image_2023_09_01_at_5_00_59_PM__3_.jpeg
Unacademy Learner App
यह ऐप ऑनलाइन स्टडी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर में 3.1 की रेटिंग मिली है। और अभी तक Unacademy Learner App को 50 मिलियन से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
ePathshala App WhatsApp_Image_2023_09_01_at_5_00_59_PM__4_.jpeg
ePathshala App
यह ऐप एक सरकारी ऐप है। ये एनसीआरटी से रिलेटेड है । इस ऐप पर स्टडी करना बहुत आसान है। क्योंकि इसमें टेक्स्ट, ऑडियो, विडियो, आदि रिसोर्सेज मिलते है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके है।
Vedantu JEE – NEET WhatsApp_Image_2023_09_01_at_5_00_59_PM__2_.jpeg
Vedantu JEE – NEET
वेदांतु काफी लोकप्रिय ऐप है। यह ऐप पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों को ऑनलाइन तैयारी स्टडी करवाता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 3.9 रेटिंग मिली है। और अब तक इस ऐप को 10 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
SWAYAM Learning App WhatsApp_Image_2023_09_01_at_5_00_59_PM__1_.jpeg
SWAYAM Learning App
यह एक सरकारी लर्निंग ऐप है। SWAYAM ऐप क्लास 9 से ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की पढ़ाई के लिए बेस्ट ऐप है। यह ऐप कई लर्निंग सोर्स भी ऑफर करती है। इसे भारत सरकार ने शुरू किया था। 13 एमबी के इस ऐप को 4.2 की रेटिंग मिली है।
MyCBSE guide – CBSE , NCERT, JEE WhatsApp_Image_2023_09_01_at_5_00_59_PM.jpeg
MyCBSE guide – CBSE , NCERT, JEE
यह बहुत ही शानदार ऐप है। इस पर आपको प्रैक्टिस के लिए फ्री सैंपल पेपर मिल जायेंगे। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.3 रेटिंग मिली है। इसे 5 मिलियन से ज्यादा स्टूडेंट डाउनलोड कर चुके हैं। एग्जाम तैयारी के लिए यह ऐप अलग से भी क्लास प्रोवाइड करवाता है।




