back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Noise Smartwatch: 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, यहां देखें डिटेल्स

NoiseFit Twist Pro: Noise कंपनी ने आज भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

Noise कंपनी ने आज भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च यह वॉच गोल डायल के साथ 100 से ज्यादा वॉच फेस और 120 स्पोर्ट्स मोड के सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है की यह वॉच कम कीमत में आपको प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स ऑफर करने वाली है। हम यहां आपको इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देने वाले है।

NoiseFit Twist Pro की कीमत

NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच को कंपनी ने पांच कलर ऑप्सन के साथ पेश किया है। इसमें आपको जेट ब्लैक, सिल्वर ग्रे, विंटेज ब्राउन, डीप वाइन और कोबाल्ट ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिलने वाला है। कंपनी इस स्मार्टवॉच को भारत में 2,199 रुपये कीमत के साथ पेश कर रही है। इस स्मार्टवॉच को आप Amazon और gonoise.com से खरीद सकते है।

NoiseFit Twist Pro के स्पेसिफिकेशन

NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच में आपको 240×240 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 1.4 inch का गोल डायल वाला डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉचफेस और दो मेनू स्टाइल के साथ आती है। इसमें नॉइज टूसिंक तकनीक भी है जो लेटेस्ट ब्लूटूथ v5.3 का उपयोग करके एडवांस्ड कॉलिंग के लिए सिंगल-चिप बीटी कॉलिंग फीचर को इंटीग्रेट करती है। इसमें एक नॉइज हेल्थ सूट भी है, जो यूजर्स को हार्ट रेट, SpO2 लेवल, स्ट्रेस लेवल और नींद के पैटर्न को ट्रैक करने की अनुमति देता है।

NoiseFit Twist Pro के अन्य फीचर्स

स्मार्टवॉच में प्रोडक्टिविटी सूट भी है जो डेली रीमाइंडर और वेदर फोरकास्ट तक ईजी एक्सेस प्रदान करता है। इसके अलावा, वॉच वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। इस वॉच में आपको 120 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिल रहा है। इस वॉच में आपको स्मार्ट ऐप नोटिफिकेशन भी मिल जाता है। इस वॉच में आपको कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है की यह वॉच फुल चार्ज में 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग ऑन होने पर आपको इसमें 2 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...